इलाहाबाद । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हैदर अब्बास ने कहा कि ओमपुरी को पता होना चाहये की भारतीय मुसलमान के लिए मुल्क पहले है,हो सकता है ओमपुरी के लिए उनकी रिश्तेदारी पहले हो । जो मुसलमानों के नाम से कह रहे जो व्यक्ति सेना के विरुद्ध बोल सकता है वो भी ऐसे समय पर जब पाकिस्तान जैसा धूर्त आतंकी देश किसी मौके की तलाश में हो ऐसे समय में ऐसी बेतुकी और अज्ञानतावश मूर्खतापूर्ण बयान देने वाले को पता होना चाहये की मुस्लमान के ईमान का हिस्सा है । उन्होंने कहा कि मुल्क से मोहब्बत इसलिए ओमपुरी या उनके जैसी सोच रखने वाले ये अच्छी तरह समझ ले भारतीय मुसलमान के लिए मुल्क पहले है और वो मुसलमानों को भड़काने का काम ना करे अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी करवाई करी जा सकती है ।