मुहर्रम : इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताज़िया निर्माण में जुटे कारीगर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_13.html
बांस की पर्खाछियो और रंगबिरंगे कागजों से ताजिया बना रहे ये कारीगर का ताजिया बनाना पेशा नहीं है बल्कि ये लोग इमाम हुसैन की शहादत की याद में उनके रौज़े का ताजिया बनाकर इमाम हुसैन को नजराने अकीदत पेश कर रहे है । इनके पूर्वजो से चला आ रहा है की मुहर्रम का चाँद होने के एक महिना पहले से ही ये लोग अपने सारे कामो को छोड़ कर पुरे परिवार सहित ताजिया बनाने के काम में जुट जाते है ।
शिराज़े हिन्द जौनपुर की सदियों से ये परंपरा चली आरही है की यहाँ सदियों से हिन्दू मुस्लिम के साथ साथ सभी वर्ग के लोग इमाम हुसैन की कर्बला में शहादत की याद में ताजिया रखते है और इमाम हुसैन का गम मानते है । जिससे देश में एकता का सन्देश जाता है ।

