इतनी नाराजगी क्यों, हिंदुस्तान और पाकिस्तान हैं भाई-भाई: आज़म
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_85.html
जानकारी के अनुसार आज़म खान ने कहा कि अगर तीसरी बड़ी यलगार होती है, तो उसका फैसला भी जंग के मैदान में नहीं बल्कि बंद कमरे में मेज पर बैठकर होगा। उन्होंने कहा कि जो लड़ाई के परिणाम से फैसला निकाले वह समझदार है। हिन्दुस्तान महान है। पाकिस्तान और बांग्लादेश भी हिन्दुस्तान का हिस्सा था।
वहीं दूसरी तरफ आज़म खान ने कहा कि जंगों का फैसला ताकत की बुनियाद या जंग के मैदान में नहीं, बल्कि बंद कमरों में होता है। उन्होंने इजराइल की मिसाल देते हुए कहा कि हिटलर यहूदी कौम को मिटा देना चाहता था, लेकिन क्या वो कौम को मिटा पाया? आज इजराइल बहुत छोटा देश होने के बावजूद भी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डालता है।

