aajtaktimes

इंडिया-पाक में जंग नहीं, दोस्ती की जरूरत है:शीला दीक्षित


इटावा (एएनएस)। रोड शो के लिए इटावा पहुंची दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस से यूपी की सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित ने आज कहा कि हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग नहीं दोस्ती की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जंग से दोनों देशों को नुकसान होगा। शीला ने सरहद की रक्षा करने वाले जाबांजों के हौसले को सलाम किया साथ ही कहा, केंद्र सरकार सीमा की रक्षा के लिए जो कदम उठाएगी कांग्रेस उसके साथ है।
शीला दीक्षित ने कहा कि 27 सालों से प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं है और इस दौरान प्रदेश के विकास के बजाय यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी ने चुनाव के दौरान तमाम वायदे जनता से किए थे, लेकिन उनमें से एक भी पूरे नहीं किए। इसलिए उनसे अब देश की जनता निराश है। वहीं यूपी के लोग सपा-बसपा के शासन से तंग हो चुके हैं और अब प्रदेश की जनता का झुकाव कांग्रेस की तरफ है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस यूपी में सरकार बनाने जा रही है जिसके बाद यूपी में भी दिल्ली जैसा विकास होगा। सपा के गढ़ में दो किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान शीला का लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया। रोड शो के बाद शीला बारामूला में शहीद हुए बीएसएफ जे जवान नितिन यादव के गांव नगला बरी भी पहुंचीं। शहीद के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और दुख की इस घडी में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे जफर अली नकवी भी थे।

Related

UP 5304788714938405420

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item