aajtaktimes

किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या


प्रतापगढ़ (:एएनएस )। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में खेत में सो रहे एक किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी।
पुलिस के अनुसार हथिगवां थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर बलीपुर में बच्चा सरोज :53: नामक व्यक्ति फसल की रखवाली करने के लिए सोमवार देर रात खेत में सोया हुआ था, जहां किसी ने कुल्हाड़ी से काट कर उसकी हत्या कर दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।

Related

UP 8857576398387624267

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item