
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना ने जिले की कानून-व्यवस्था को और दुरूस्त करने के उद्देश्य से रविवार को दर्जन भर से अधिक उपनिरीक्षकों को तैनाती देते हुये कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र को परिवर्तित कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक एहसान उल्लाह खां को मुंगराबादशाहपुर थाने से शहर कोतवाली, उपनिरीक्षक रामनरेश सोनकर को बरसठी से बदलापुर, तनवीर आलम को बदलापुर से मड़ियाहूं, उपनिरीक्षक हीरामणि यादव चौकी प्रभारी सिधवन थाना रामपुर को लाइन बाजार, उपनिरीक्षक हरि प्रकाश यादव चौकी प्रभारी सरायपोख्ता को चौकी प्रभारी सतहरिया थाना मुंगराबादशाहपुर, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव चौकी प्रभारी जमालपुर थाना रामपुर को चौकी प्रभारी पतरहीं थाना चंदवक, उपनिरीक्षक लालमणि सरोज को जफराबाद थाने से सुजानगंज, उपनिरीक्षक विनोद यादव को शहर कोतवाली से चौकी प्रभारी जमालपुर थाना रामपुर, उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिपाह शहर कोतवाली, उपनिरीक्षक अरविन्द यादव चौकी प्रभारी सिपाह से चौकी प्रभारी सरायपोख्ता शहर कोतवाली, उपनिरीक्षक बृजेश त्रिपाठी को मछलीशहर से चौकी प्रभारी सिधवन थाना रामपुर, उपनिरीक्षक भीम सिंह चौकी प्रभारी पतरहीं थाना चंदवक से चौकी प्रभारी सड़ेरी थाना बरसठी, उपनिरीक्षक सुरेश मौर्या को मड़ियाहूं थाने से सिकरारा, उपनिरीक्षक नरेन्द्र राय चौकी प्रभारी बजरंगनगर थाना चंदवक को मड़ियाहूं, उपनिरीक्षक अरूण मिश्रा को मड़ियाहूं थाने से शहर कोतवाली, उपनिरीक्षक मेराज अहमद प्रभारी मीडिया सेल से बरसठी, विजय बहादुर सिंह प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी मीडिया सेल/पीआरओ पुलिस अधीक्षक और उपनिरीक्षक चन्द्रिका यादव को सुरेरी थाने से मछलीशहर तैनात किया गया है।