जौनपुर। स्व. तिलकधारी सिंह न केवल शिक्षा जगत में, अपितु सांस्कृतिक क्षेत्र में भी विशेष रखते थे। आज से 115 वर्ष पहले सन् 1901 में उन्होंने आदर्श ग्राम कुद्दूपुर में रामलीला आयोजन का आधारशिला रखी थी। उक्त बातें आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर द्वारा 24 से 28 अक्टूबर तक आयोजित रामलीला के शुभारम्भ अवसर की पूर्व संध्या पर रविवार को आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों ने कही। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि रामलीला की समाप्ति पर 29 अक्टूबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुद्दूपुर के मैदान पर मेला लगेगा। इस अवसर पर विनीत सिंह, संजीव सिंह, बृजेश सिंह, आनन्जय सिंह, दीपक सिंह, संदीप सिंह, हर्ष सिंह, सचिन सिंह, शिवम सिंह, कृष्णेन्द्र प्रताप सिंह, अनूप सिंह के अलावा तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।