जौनपुर। भाजपा आगामी विस चुनाव में फतह अवश्य करेगी। उक्त बातें भाजपा नेता तुलसी राम केवट ने बदलापुर विस क्षेत्र में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज जनमानस भाजपा को विकल्प के तौर पर देश रही है जहां सर्वसमाज का हित समाहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को बरगलाने के लिये नये-नये तरीके अपना रही है जबकि इनके ही कार्यकर्ता अब भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इस अवसर पर मोनू निषाद, दुर्बली बिन्द, दुर्गेश तिवारी, नीरज शर्मा, अजय यादव, संजीव सिंह, विकास सिंह, कमलेश दूबे, रामराज उपस्थित रहे।