महसूस कर रहे थे एक शख्स की वजह से होगा नुकसान : आजम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_901.html
कैबिनेट मंत्री आजम खां ने अमर सिंह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में अपनी बात कह दी। आजम नेे आज मंत्रिमंडल से वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ ही ओम प्रकाश सिंह तथा नारद राय व शादाब फातिमा को बाहर करने पर कहा कि मंत्रिमंडल में किसे रखना है और किसको हटाना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जो बेहतर लगा उन्होंने अपना निर्णय ले लिया है।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिफारिश पर राज्यपाल राम नाइक के मंत्री शिवपाल सिंह यादव को पद से बर्खास्त करने को कैबिनेट मंत्री आज़म खां ने पार्टी के लिए दुखद और नुकसानदायक बताया। अमर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति की वजह से हुआ पार्टी को नुकसान। मंत्रियो को हटाने का अधिकार मुख्यमंत्री को है।

