सपा के एक बड़े नेता भाजपा से मिले हैं : शिवपाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_984.html
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे मंत्री पद से बर्खास्तगी की जरा भी चिंता नहीं है। प्रदेश की जनता तो समाजवादी पार्टी के साथ है। हम उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2017 के लिए पार्टी मुखिया मुलायम सिंह के साथ मैदान में उतरेंगे। उनके नेतृत्व में ही विधानसभा का चुनाव भी लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नेताजी ने मेहनत से पार्टी को खड़ा किया और आज पार्टी ऊंचे मुकाम पर है। अब एक बार फिर से चुनाव का समय है। हम इसको बड़ी चुनौती के रूप में ले रहे हैं। हमको भरोसा है कि एक बार फिर प्रदेश की जनता नेताजी के साथ आएगी। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और सरकार बनाएंगे।

