यूपी मे सात आईएएस अधिकारियो को ट्रांसफर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_911.html
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, नई दिल्ली में तैनात रहे अपर स्थानिक आयुक्त अशोक कुमार श्रीवास्तव को नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा वाणिज्य कर के विशेष सचिव विमल कुमार शर्मा को ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनाती दी गयी है।
चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव बृजेश नारायण सिंह को अपर स्थानिक आयुक्त के पद पर नई दिल्ली में तैनात किया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा में रहे अशोक कुमार, राकेश कुमार और शिव श्याम मिश्र को क्रमश: राष्ट्रीय एकीकरण विभाग, नियोजन विभाग तथा राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

