दहेज के लिए महिला और उसके बच्चे की हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_428.html
सलोन के पुलिस क्षेत्राधिकारी चरण सिंह ने बताया है कि आज केशवपुर गांव के एक घर में प्रमिला और उसके डेढ साल के बेटे का जला हुआ शव मिला है।
उन्होंने बताया कि प्रमिला की मां का आरोप है कि उसकी बच्चे के साथ दहेज के लिए हत्या की गयी है।
सिंह ने बताया कि प्रमिला के पति और सास ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।

