aajtaktimes

बारामूला में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, धमाकों के बाद गोलाबारी जारी

उरी हमले के बाद आतंकियों ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सेना के कैंप को निशाना बनाया है। इस बार बारामूला में आतंकियों ने 46 राष्ट्रीय राइफल के कैंप पर हमला किया है। बताया जा रहा कि दोनों तरफ से भारी गोलाबारी जारी है। एक घंटे से भी ज्यादा समय से लगातार फायरिंग जारी है। रात होने की वजह से अभी ये भी नहीं पता चल सका है कि आतंकी कितनी संख्या में हैं।
अभी ये साफ नहीं हो सका है आतंकी कैंप के अंदर दाखिल हो सके हैं या नहीं। लेकिन मौके पर भारी फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा कि फायरिंग से पहले ग्रेनेड धमाके भी हुए हैं। सेना ने पूरे इलाके में कॉर्डन कर दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ये कश्मीर में पहला आतंकी हमला है। खास बात ये है कि इस समय पूरे कश्मीर में भारी सुरक्षा बरती जा रही थी। इसके बावजूद हाई सिक्योरिटी के बीच आतंकी ये हमला करने में कामयाब हो गए हैं।
इससे पहले 18 सितंबर को आतंकियों ने उरी में घात लगाकर सेना के कैंप पर फिदाइन अटैक किया था। उस हमले में सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने चारों आतंकियों को मार गिराया था। उरी से बारामूला की दूरी तकरीबन 40 किलोमीटर है। हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि बारामूला टाउन में रहने वाले उनके जानकार बता रहे हैं कि कैंप के पास भारी गोलाबारी हो रही है।

Related

World 2662843781587785851

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item