aajtaktimes

पूर्वांचल की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा अपना दल


वाराणसी । अपना दल (कृष्णा गुट) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि पूर्वांचल की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। इसके लिए बूथ स्तर की कमेटियां तैयार कर ली गई हैं। अगले सप्ताह से इसका परीक्षण शुरू हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों का चयन होगा।
वह सोमवार को बेनीपुर पहड़िया स्थित एक मैरेज हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि दल के संस्थापक सोने लाल पटेल का मिशन अभी अधूरा है। इसे पूरा करने के लिए दल के सभी कार्यकता जी-जान से जुटे हैं। जब तक पिछड़ों को उनका हक नहीं मिलेगा, हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जब भी सपा की सरकार बनी, एक जाति विशेष ने पिछड़ों का हक मारा है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि पिछड़ी जाति को समृद्ध किये बिना देश का विकास संभव नहीं है। संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी तय होनी चाहिए। 27 प्रतिशत आरक्षण के बाद भी कई पिछड़ी जातियों को उनका हक नहीं मिल रहा है। एक विशेष जाति के लोग हिस्से को लूटने में जुट गये हैं। पल्लवी ने कहा कि पूर्वांचल में अपना दल काफी मजबूत है। यहां की सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी है। गठबंधन का फैसला अगले महीने राष्ट्रीय कार्यकारिणी करेगी।
पल्लवी पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल के साथ धोखा किया। लोकसभा चुनाव में गठबंधन के समय भाजपा ने राष्ट्रीय किसान आयोग और सोने लाल पटेल की मौत के मामले की जांच सीबीआई से करने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के ढाई साल बाद भी इस बारे में कोई पहल नहीं हुई।

Related

UP 2594247400719906933

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item