aajtaktimes

बसपा को एक बार फिर लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद और राष्ट्रीय महासचिव बृजलाल खाबरी हुए कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता और विधायक व सांसदों को पार्टी छोड़कर किसी दूसरे दलों में जाना रुकने का नाम नही ले रहा है। एक और बसपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव बृजलाल खाबरी ने पार्टी से बगावत कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बृजलाल खाबरी के इस निर्णय से जहां एक ओर बसपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई है तो वहीं कांग्रेस पार्टी में खुशियां मनाई जा रही है।


मालूम हो कि सासंद बृजलाल खाबरी बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता हैं और उन्हें पिछले लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी में उपेक्षित रखकर झारखण्ड की कमान सौंपी थी। उपेक्षा से परेशान बृजलाल खाबरी ने आज गुलामनवी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज बब्बर की मौजूदगी में बसपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। यह सासंद और मिशनरी कार्यकर्ता द्वारा पार्टी को छोड़ना पहले नही है। इससे पहले भी कई विधायक और सासंद पार्टी छोड़कर अन्य दलों में जा चुके है। इसके बाद भी बसपा के अन्य मिशनरी कार्यकर्ता और सुप्रीमो मायावती के हौंसले कमजोर नही हुए है।

Related

UP 1124944786198759935

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item