मंत्री पवन पांडेय सपा से बर्खास्त
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_975.html
लखनऊ।एमएलसी आशु मलिक को मुख्य मंत्री आवास में पीटने के आरोप में विवादित मंत्री पवन पांडे को आज सपा से बर्खास्त कर दिया गया ।
ये जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
शिवपाल यादव ने कहा कि वन राज्यमंत्री पवन पांडेय को एमएलसी आशु मलिक से मारपीट करने और अपने दुराचरण से पार्टी की छवि खराब करने के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त किया गया है ।साथ ही मन्त्रि मंडल से भी बर्खास्त किये जाने के लिए हम ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है।
मंत्री पवन पांडेय इससे पहले 2014 में विवादों में तब आये थे जब उन्होंने फैज़ाबाद में तैनात एक ट्रेनी आईपीएस अफसर को थप्पड़ मार दिया था ।इस आरोप में उन्हें अखिलेश यादव ने मंत्रि मंडल से बर्खास्त कर दिया था ।मंत्री पर आरोप था की फैज़ाबाद में वे बड़े पैमाने पर अवैध खनन करा रहे थे ।इसी अवैध खनन को रोकने गये आईपीएस अफसर को पहले फोन पर मंत्री ने गालिया दीं उसके बाद खुद अवैध खनन वाले अस्थान पर पहुंच कर उस आईपीएस को थप्पड़ मारा और उनके साथियों ने आईपीएस अफसर पर जानलेवा हमला करने और गाड़ी से कुचल कर मारने की कोशिश की थी ।इस घटना पर आईपीएस असोसिएशन ने जब नाराज़गी जताई तो मुख्यमंत्री ने पवन को मन्त्रि मण्डल से बर्खास्त कर दिया था ।मगर मामला ठंडा होने के कुछ महीने बाद ही उन्हें दोबारा मंत्री बनाया दिया गया ।

