मोहर्रम : कलापुर में हुआ अंगारे पर मातम,माहौल हुआ ग़मगीन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_995.html
रात भर इबादत और दुआ में गुजारी। वही दूसरी तरफ अंगारे के मातम के दौरान कलापुर के ही निवासी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन पूर्व एम् एल सी सिराज मेहदी ने तबल बजा कर पूरा माहौल ग़मगीन कर दिया । जिसके बाद दहकते अंगारे का मातम किया। इमामबाड़ों में मजलिसें हुईं ।
श्री सिराज मेहदी ने बताया कि नौंवी मोहर्रम की रात ही मैदाने कर्बला (इराक) में हक की हिफाजत के लिए इमाम हुसैन और उनके साथियों ने तत्कालीन बादशाह यजीद की फौज से मोर्चा लिया था। 10 मोहर्रम को इमाम हुसैन कर्बला के तपते हुए जंगल में शहीद हुए । इसी अज़ीम शहादत की याद में आज लोग इमाम हुसैन के परिजनों को पुरसा दे रहे है ।
कुन्टलो लकड़ी से तैयार हुए दहकते अंगारे पर कलापुर गांव में आग का मातम हुआ। जिसके बाद लोगो ने गांव के सभी इमाम बरगाहो में जाकर ज़ियारत की । कई स्थानों पर चाय आदि के लंगर हुए।

