aajtaktimes

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को मिला नंबर-1 का दर्जा, 11 को मिलेगा सम्मान

चंडीगढ़, मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डिवैल्पमैंट के एक प्रोग्राम के तहत कई अलग-अलग राज्यों के रोड सेफ्टी नियम और प्रजैंटेशन की चैकिंग के बाद चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को नंबर वन का दर्जा मिला है। इसके लिए पुलिस विभाग को 11 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा।
एस.पी. ट्रैफिक ईश सिंगला ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डिवैल्पमैंट डिपार्टमैंट की ओर से रिपोर्ट मांगने पर कुछ समय पहले सौंपा गया था। इसके बाद उन्होंने जाकर विभाग की ओर से प्रजैंटेशन भी दी, जिसके बाद उनकी तरफ से चंडीगढ़ को नंबर-1 घोषित किया गया। इसके सम्मान में गांधी नगर, गुजरात में एक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं इस उपलब्धि पर आई.जी.पी. तेजिंदर सिंह लूथरा ने ट्रैफिक पुलिस की सराहना कर बधाई भी दी।

Related

UP 387942457550065753

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item