पूर्व सैनिक की आत्महत्या पर राजनैतिक दलों में रोष, कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_3.html
सहारनपुर: दिल्ली में पूर्व सैनिक रामकृष्ण ग्रेवाल की आत्महत्या की घटना से राजनीतिक दलों में केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ उबाल आ गया है। वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंका और रालोद व आम आदमी पाटी ने प्रदर्शन किए।
जिला एवं महानगर कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का पुुतला फूंका। इन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां जवान और किसान विरोधी हैं। दिल्ली में पूर्व सैनिक रामकृष्ण ग्रेवाल ने तंग आकर आत्महत्या की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ग्रेवाल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार किया गया। राहुल गांधी और पूर्व सैनिकों के परिजनों की गिरफ्तार का विरोध करते हैं। साथ ही वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर देश को गुमराह करने और सैनिको से छल करने का आरोप लगाया। महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद, नरेश सैनी, मसूद अख्तर, प्रवक्ता गणेशदत्त शर्मा,बिलाल प्रधान, जब्बार प्रधान, मुजफ्फर गुर्जर, प्रवीण चौधरी, काजी शौकत हुसैन, संजय वालिया, अशोक सैनी, नसीब खान आदि मौजूद थे।
पूर्व सैनिक की आत्महत्या के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार: रालोद
उधर राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को आत्महत्या के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के संबद्ध में हुए समझौते को सही तरीके से लागू नहीं किया। जिस कारण पूर्व सैनिक ने आत्महत्या की है। सैनिक को शहीद का दर्जा और मृतक आश्रितो को 50 लाख की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की। प्रदेश महासचिव चौ. धीरसिंह, जिलाध्यक्ष चौ. अय्यूब हसन, सलाउददीन राजा, सुरेन्द्रपाल, चौ. गजेन्द्र सिंह, सागर चौधरी, रामकुमार कश्यप आदि मौजूद थे।