aajtaktimes

सोना 1 महीने की ऊंचाई पर

नई दिल्लीः अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पडऩे की आशंका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी ला दी है और इसके मद्देनजर आज दिल्ली सर्राफा बाजार सोने का भाव 250 रुपए प्रति दस ग्राम की उछाल के साथ 30,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

औद्योगिक मांग बढऩे से चांदी भी 900 रुपए की तेजी के साथ 44,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दोनों धातुओं का यह 4 अक्तूबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी 250 रुपए चढ़कर 30,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,500 रुपए पर ही स्थिर रही।

लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 9.25 डॉलर की तेजी के साथ 1296.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 9.50 डॉलर चढ़कर 1297.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। आने वाले दिनों में मांग बढऩे की उम्मीद से चांदी वायदा में 1015 रुपए की तेजी देखी गई और यह 43,727 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक हजार रुपए चढ़कर क्रमश: 75 हजार रुपए और 76 हजार रुपए पर पहुंच गए। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.16 डॉलर उछलकर 18.50 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

Related

UP 6742026312302394382

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item