aajtaktimes

जौनपुर सांसद के पी सिंह की मेहनत लायी रंग , पूर्वान्चल का सबसे बड़ा दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर 10 नवम्बर को


जौनपुर । आगामी 10 नवम्बर को टीडी कालेज मे 6621 दिव्यागों को जरूरत के अनुसार उपकरण वितरित किया जायेगा इस आशय की जानकारी देते हुए सांसद जौनपुर कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चन्द गहलोत शामिल होगे । दिव्यागों को उपकरण बितरित करने का यह शिविर पूर्वांचल मे सबसे बड़ा होगा ।
सांसद ने दावे के साथ कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लगातार विकास के नये कीर्तीमान स्थापित कर रही है । किसानो गरीबो की यह सरकार विकास हेतु धन प्रदेश सरकार को दे रही है लेकिन प्रदेश की सरकार उसे विकास के बजाय अपने ऐशो आराम पर खर्च कर रही है ।
उन्होने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के 91 बीमा लोगो को 77लाख रू० पीएम राहत कोष से सहायता राशि दिलवाया है । पं दीन दयाल उपा० ग्राम ज्योति योजना के तहत चयनित 360 मजरो को प्रकाश मय किया जा रहा है । जिसके लिए 80करोण रू० का टेन्डर हो चुका है । शाहगंज मार्ग पर स्थित कुत्तूपुर के पास फैजाबाद व औड़ीहार रेल मार्ग पर 76 करोण की लागत से फ्लाई ओवर बनेगा ।
इसके आलावा सांसद निधि से सड़क इन्टर लाकिंग खड़न्जा,एवं पिच सड़को का निर्माण कराया जा रहा है । जिले को जल्द ही एक केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिलने की सम्भावना है ।मंत्री से बात चल रही है । भाजपा जितने वादे किये एक एक कर पूरा पर रही है ।

Related

UP 7738920753723258162

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item