जौनपुर का ऐतिहासिक चेहलुम 19 नवम्बर को
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/19.html
इस ऐतिहासिक चेहलुम को देश के क्षितिज पर एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है जिसके कारण इसे मनाने के लिए देश के चारो ओर से सभी सम्प्रदाय के श्रद्धालु हजारों की संख्या में यहां उपस्थित होकर हजरत इमाम हुसैन(स0अ0) को अपना श्रद्धासुमन अर्पित करते है।
कार्यक्रम का आरम्भ 19 नवम्बर को 8 बजे रात्रि में इमाम चैक पर ताजिया रखने से होगा तत्पश्चात शब्बेदारी के आयोजनार्थ एक मजलिस होगी ,समाप्ति मजलिस जौनपुर नगर तथा बाहर से आयी अन्जुमनों का नौहा व मातम अनवरत रूप से रात भर चलता है। प्रातः 5 बजे एक मजलिस होती है जिसके बाद आग में दहकती जंजीरों का मातम अन्जुमन गुल्शने इस्लाम करती है।
दूसरे दिन 20 नवम्बर को कार्यक्रम का आरम्भ एक मजलिस से होगा बाद समाप्ति मजलिस इमामबाड़ें से एक ऐतिहासिक तुर्बत निकाली जायेगी जो एक जुलूस के रूप में अपने निर्घारित रास्ते पान दरीबा रोड काजी की गली, मस्जिद तला रोड, पुरानी बाजार होता हुआ सदर इमामबाड़ा जौनपुर पर समाप्त होगा।
उक्त जानकारी हाजी सै0 असगर हुसैन जैदी कार्यवाहक मुत्वल्ली ने देते हुए इस अवसर पर प्रशासन से पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सफाई एवं नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। तथा उक्त कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक ढंग से मनाने के लिए जिले के समस्त नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।

