aajtaktimes

‘कौन कह रहा है मोहाली में डेंगू है...’ मीडिया ने फैला रही यह हवा- सीनियर अधिकारी


मोहाली ‘सर मैं सैक्टर-69 से सीनियर सिटीजन पवन कुमार बोल रहा हूं, हमारे इलाके में डेंगू लगातार बढ़ रहा है, कृपया यहां फोगिंग का इंतजाम करवा दें। सैक्टर-69 निवासी एक सीनियर सिटीजन ने फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में तैनात एक सीनियर अधिकारी को फोन कर यह गुहार लगाई, लेकिन साहब ने जवाब दिया ‘कौन कह रहा है कि मोहाली में डेंगू अधिक है, ऐसा कुछ नहीं है सिर्फ मीडिया ने हवा फैला रखी है, आप आराम करें’। अधिकारी के इस जवाब से असंतुष्ट पवन कुमार ने इसकी शिकायत पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव से की है।

तो प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
पेशे से डाक्टर सैक्टर-69 निवासी सीनियर सिटीजन डॉ. पवन कुमार जैन कुंभड़ा में प्रैक्टिस करते हैं। जिले में डेंगू का कहर काफी बढ़ रहा है। बुधवार को फेज-6 के सरकारी अस्पताल में डेंगू के 27 नए मरीजों की पुष्टि हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या अब तक 1915 और चिकनगुनियां के मरीज 111 हो चुकी है। फिर भी सेहत विभाग के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है। पवन कुमार ने बताया कि उनके सैक्टर-69 स्थित इलाके में तीन लोगों को डेंगू हो चुका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी शिकायत पर उक्त अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह इसकी शिकायत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से करेंगे।



फोगिंग पर भी उठ चुके हैं सवाल
एस.डी.एम. की मीटिंग में एडवाइजरी कमेटी के मैंबर व मोहाली विकास मंच के प्रधान विनीत ने हैल्थ डिपार्टमेंट द्वारा मोहाली में की जा रही फोंगिग करने वाली दवाई पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उस दवाई की जांच करवाई जाए क्योंकि मोहाली जिला में डेगंू के आंकड़े सबसे ज्यादा हैं। फोगिंग के बाद भी डेंगू का मच्छर नहीं मर रहा है। लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। आपको बता दे की अभी तक बुधवार को फेज-6 के सरकारी अस्पताल में डेंगू के 27 नए मरीजों की पुष्टि की गई हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक 12 मौतें हो चुकी हैं और करीब 1915 मरीज है। अब तो चिकनगुनिया के भी मरीज 111 हो चुके हैं

Related

UP 7340398379352834902

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item