aajtaktimes

युवराज सिंह को ड्रगिस्ट बताए जानें पर योगराज सिंह नाराज, बताया बकवास


चंडीगढ़, : जोरावर सिंह की वाइफ और बिग बॉस-10 की प्रतिभागी आकांक्षा शर्मा के युवराज सिंह को ड्रगिस्ट बताने के बयान को लेकर योगराज सिंह नाराज हैं। युवराज को ड्रगिस्ट कहने के दावे को योगराज ने खारिज किया व बकवास बताया। योगराज ने कहा कि वह अपने परिवार को लेकर कुछ बोलना नहीं चाहते हैं। योगराज ने कहा था कि उनके चार बच्चे हैं और वे सभी शेर जैसे हैं और शेर कभी घास नहीं खाता।
योगराज ने कहा कि आकांक्षा गलत बोल रही है, उनके 4 बच्चे हैं और कोई भी ड्रगिस्ट नहीं हैं। रविवार को बिग बॉस के घर से बाहर हो हुई आकांक्षा ने युवी की मां के उसे नशे की आदि बताए जाने के आरोपों के जवाब में कहा था ‘हां, मैं अपने पति के साथ ड्रग्स लेती थी, लेकिन इससे उनकी फैमिली भी नहीं बची है।
युवराज ने खुद मुझे बताया था कि वो भी ड्रग्स लेते हैं। ये इस इंडस्ट्री में बहुत आम बात है। सोशल साइट पर खुद आकांक्षा के अकाऊंट पर भी स्मोकिंग करते हुए फोटोज शेयर हैं। यह पहला ऐसा मौका नहीं जब युवी के लिए योगराज आगे आए हैं। इससे पूर्व पिछले वर्ष वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से युवराज के बाहर होने पर योगराज ने महेंद्र सिंह धौनी को जिम्मेदार ठहराया था। अब नए विवाद में पिता अपने बेटे लिए फिर से साथ खड़े हो गए हैं।

Related

sports 5452947054700570233

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item