सोना 100 रुपए चढ़ा, चांदी 275 रुपए मजबूत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/100-275.html

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सोना हाजिर 0.20 डॉलर बढ़कर 1,304 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 1.9 डॉलर की तेजी के साथ 1305.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों की राय में लगभग एक महीने के बाद कीमती धातुओं का परिदृश्य सकारात्मक हुआ है। अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर डॉलर के टूटने से निवेशक सोने और चांदी में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं। डॉलर की चौतरफा बिकवाली और शेयर बाजार की गिरावट का असर भी दोनों धातुओं पर पड़ रहा है। लंदन में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चमककर 18.40 डॉलर प्रति औंस पर रही।
