aajtaktimes

सेकुलर दलों को धोखा देना मुलायम सिंह की है फितरत : सिराज मेंहदी


मोहम्मद सोहराब
जौनपुर । प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। जिस तरह से राहुल गांधी ने ढाई हजार किलोमीटर की संदेश यात्रा देवरिया से लेकर दिल्ली तक लेकर गये थे उससे जनता का जबर्दस्त समर्थन हासिल हुआ है। यही वजह है कि आज हमारा कार्यकर्ता अकेले दम पर चुनाव लड़ने को बेताब नजर आ रहा है। प्रदेश में सपा के नेतृत्व में हो रहे महागठबंधन की बातों पर उन्होंने सीधे हमला करते हुए कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने हमेशा अन्य राजनीतिक दलों के पीठ में छुरा घोपा है। ऐसे में उनसे गठबंधन होने से पार्टी को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि इसका फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है पर जिस तरह से कांग्रेस के कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे है उससे यह बात साबित हो गयी है कि 2017 में कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनेगी। वह नगर के शिया डिग्री कालेज में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का पुत्र बताते है लेकिन उनका रथ जापान से हाइटेक होकर आता है जो चंद किलोमीटर चलने के बाद खराब हो जाता है। रथ को बनाने के लिए यहां पर न तो कोई इंजीनियर मौजूद है और न ही कोई मिस्त्री। इसको ठीक करने के लिए जापान से टीम आ रहा है। ऐसे में किसानों के हिमायती बनने वाले मुलायम सिंह व अखिलेश का चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है जो हाईटेक सुविधाओं से लैस लग्जरी गाड़ियों से यात्रा पर निकल रहा है वो भला किसानों का दर्द क्या समझेगा? आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर है, खेतों में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचा। गन्ना का मूल्य अभी तक किसानों को प्राप्त नहीं हो सका है। कानून व्यवस्था लचर है और पार्टी चाचा भतीजे व भाई के विवाद में उलझी हुई है। रजत जयंती समारोह में दर्जा प्राप्त मौलाना जावेद आब्दी को मंच से शिवपाल यादव द्वारा उतारने पर उन्होंने कहा कि ये न सिर्फ उनका अपमान है बल्कि सपा का असली चेहरा भी बेनकाब हो गया है जो एक मौलाना को इस तरह भरी सभा में मंच से उतारने का काम कर रहे है। हम सब उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है। पीके पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि वे पार्टी के मैनेजमेंट का काम देख रहे है और गठबंधन का फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। पिछले दिनों वे अमर सिंह के साथ मुलायम सिंह यादव से मिलने दिल्ली पहुंचे थे ये वहीं अमर सिंह है जहां भी जाते है परिवार में झगड़ा उत्पन्न करा देते है। चाहे वो अमिताभ बच्चन का मामला हो या फिर अम्बानी भाईयों का। हर जगह दूरियां फैलाने का काम अमर सिंह करते चले आ रहे है और आज जो मुलायम परिवार में हो रहा है। उसके जिम्मेदार कहीं न कहीं अमर सिंह है। मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ वो अच्छे दिन लाने का वादा कर केंद्र की सरकार में आये थे पर आज वे किसानों का कर्ज तो माफ नहीं कर रहे है लेकिन अडानी व अम्बानी का हजारों करोड़ रुपया कर्ज माफ कर उन्हें जनता का पैसा देने का काम कर रहे है। ऐसे में अब इस सरकार के अच्छे दिन कुछ दिन के लिए ही रह गये है और 2019 में एक बार पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर राजेश सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

UP 2546130637567931980

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item