aajtaktimes

108 घंटे से टावर पर चढ़े ETT टीचर्स, दाना-पानी खत्म, तबीयत बिगडऩी शुरू


चंडीगढ़, पंजाब भवन परिसर में स्थित मोबाइल टावर पर 108 घंटे से अपनी मांगों को लेकर चढ़े दोनों ई.टी.टी. टीचर्स के पास दाना-पानी खत्म हो जाने से तबीयत बिगडऩे लगी है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी वे पुलिस को पास आने पर छलांग लगाने की धमकी दे रहे हैं।
उसके प्रत्यक्षदर्शी दोस्तों ने बताया कि टावर पर चढ़े दीपक और राकेश के पास खाने-पीने की चीजें खत्म हो चुकी हैं। उनको खाना-पीना पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें टावर के नजदीक नहीं जाने दे रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस दोनों युवकों को मोबाइल टावर से नीचे उतरने पर मजबूर करने में लगी है।
 दीपक और राकेश के साथी ने बताया कि किसी न किसी तरह दोनों के पास खाना-पीना पहुंचाया जाएगा, चाहे इसके लिए रात को मोबाइल टावर पर चढऩा ही क्यों न पड़े। राकेश और दीपक अपनी नौकरी को लेकर पंजाब सी.एम. से मीटिंग कराने को लेकर अड़े हुए हैं।
डी.एस.पी. रामगोपाल और सैक्टर-3 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने सोमवार को दोनों ई.टी.टी. टीचर दीपक व राकेश को नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उनकी बार-बार एक ही मांग की जा रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री के आने के बाद ही नीचे आएंगे, वरना दोनों अपनी जान दे देंगे। गौरतलब है कि गुरदासपुर निवासी राकेश और फाजिल्का निवासी दीपक अपनी मांगों को लेकर वीरवार रात करीब 2 बजे पंजाब भवन के अंदर मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे।

Related

UP 7518165689562231918

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item