मूसिल में मिली एक सामूहिक क़ब्र , दाइश ने 232 लोगों का किया जनसंहार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/232.html
सोमवार को इराक़ी सुरक्षा बलों को मूसिल के दक्षिणी इलाक़े हम्माम अलअलील में स्थित एक कॉलेज में सामूहिक क़ब्र मिली है, जिसमें कम से कम 100 लोगों को दफ़्न किया गया था।
पिछले शनिवार को इराक़ी सैनिकों ने हम्मा अलील इलाक़े में प्रवेश किया था।
इस बीच, राष्ट्र संघ ने कहा है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों ने मूसिल के दक्षिणी इलाक़े अल-अरीज में 232 नागरिकों का जनसंहार कर दिया है।
आतंकवादी लोगों में भय उत्पन्न करने और उन्हें इराक़ी सेना से जुड़ने से रोकने के लिए आम नागरिकों का जनसंहार कर रहे हैं।

