aajtaktimes

जेट एयरवेज की बेंगलुरू-सिंगापुर सीधी उड़ान 14 दिसंबर से शुरू


नई दिल्ली: जेट एयरवेज ने बेंगलुरु और सिंगापुर के बीच एक दैनिक सीधी विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह सेवा 14 दिसंबर से शुरू की जाएगी, जिससे आसियान क्षेत्र के साथ संपर्क सुविधा और बढ़ेगी।

एयरलाइन इस उड़ान के लिए बोइंग 737-800 श्रेणी का विमान लगा रही है।

इस सेवा से हैदराबाद, मेंगलुरु, कोंयंबटूर और तिरूवनंतपुरम के यात्रियों को बेंगलुरु से सिंगापुर आने जाने की सुविधा होगी। इस मार्ग पर जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W024 फ्लाइट बेंगलुरु से 11 बजकर 10 मिनट पर उड़कर वहां के समय से 18 बजकर 10 मिनट पर सिंगापुर पहुंचेगी। वापसी में 9W023 स्थानीय समय 19.15 बजे उड़कर बेंगलुरु (स्थानीय समय) 21 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी।

Related

news 7071732611354247010

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item