भारत में सोने की मांग में भारी कमी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_8.html

परिषद् की रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग में कमी का सबसे बड़ा कारक सरकार द्वारा काला धन पर लगाम लगाए जाने के कारण सोने के कारोबार के नियम कड़े किए जाना रहा है। उसने कहा, "पिछले कुछ महीनों के दौरान स्वर्ण उद्योग को नियमित तथा औपचारिक बनाने के लिए कई सरकार कदम उठाए गए हैं। सरकार ने सोने के गहनों के निर्माण पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाया है तथा 2 लाख रुपए से ज्यादा के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड नंबर देना जरूरी कर दिया है। इसके अलावा वह कालाधन के खिलाफ भी मुहिम चला रही है जिसका अक्सर नकद खरीद में इस्तेमाल किया जाता है। वह सोने के गहनों के लिए हॉलमार्क मानक को जरूरी बनाने की दिशा में भी काम कर रही है।"
