aajtaktimes

चांदी 250 रुपए चमकी, सोना स्थिर


नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर तेजी के बावजूद स्थानीय मांग कम रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं, औद्योगिक मांग आने से चांदी 250 रुपए चमककर 43,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार आज सोना हाजिर 1.90 डॉलर चमककर 1,284 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीका सोना वायदा पांच डॉलर मजबूत होकर 1,284.40 डॉलर प्रति औंस के भाव बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर टकटकी लगाए निवेशकों की सतर्कता के कारण आज पीली धातु में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं देखा गया तथा कारोबार सीमित दायरे में हुआ। उनका कहना है कि चुनाव के बाद सोने की चाल बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि चुनाव में ऊंट के किस करवट बैठने के संकेत मिलते हैं।  इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 18.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Related

UP 4846785757581511134

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item