जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2017 के सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मतदाता सूची की प्रविष्टि में दावे/आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 15 नवम्बर तक बढ़ा दी गयी है। 12 व 13 नवम्बर को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी है। विशेष अभियान दिवस पर पदभिहित अधिकारी तथा बूथ लेविल अधिकारी अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर दावा/आपत्तियां प्राप्त करेंगे।