aajtaktimes

236 पात्रों को वितरित किया गया राशन कार्ड



जौनपुर। खाद्य एवं रसद आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर कलेक्टेªट में स्थित प्रेक्षागृह में नगर क्षेत्र के 11 दुकानों के कुल 236 कार्डधारकों को नया पात्र गृहस्थी राशन कार्ड जिलापूर्ति अधिकारी डा. राकेश तिवारी द्वारा वितरित किया गया। इस मौके पर 11 पंक्तियों में 11 आपूर्ति निरीक्षक की देख-रेख में कार्ड का वितरण किया गया जिसमें एआरओ अरूण कुमार 58, आपूर्ति निरीक्षक मनोज पाण्डेय 38, योगेश उपाध्याय 15, सतीश कन्नौजिया 16, सुधांशू त्रिपाठी 28, रत्नेश श्रीवास्तव 8, एनके यादव 18, मदन किशोर 9, विवेक कुशवाहा 36, संजय यादव द्वारा 10 मिलाकर कुल 236 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड का वितरण किया गया। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 1832805587078606059

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item