aajtaktimes

5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप झूठा,


गोरखपुर: बॉलीवुड में अपनी हंसी से दर्शकों को लोट-पोट करने वाले हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने अपने ऊपर लगे 5 करोड रुपए के धोखाधड़ी के आरोपों को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि वह खुद भी चाहते हैं कि जनता के सामने सच आए। वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी से 400 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है, हालांकि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।

गोरखपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 5 करोड़ रूपए का जो आरोप उनके ऊपर लगाया गया है वह पूरी तरह से गलत है। 22 करोड़ रूपये की एक फिल्म बनाने की बात थी, जिसमें 17 करोड़ रुपए लगे थे और 5 करोड रुपए शाहजहांपुर के रहने वाले उन लोगों के लगे थे, जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश की अदालत का वह सम्मान करते हैं और उसका फैसला आने के बाद सच सबके सामने आ जाएगा। वह भी चाहते हैं कि उनके चाहने वाले और जनता इस बात को जाने कि सच क्या है।

राजपाल यादव 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बिगुल फूंकने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह सर्व समभाव पार्टी 400 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। हालाकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन चुनाव के पहले 4 महीने तक वह प्रदेश की जनता के बीच में रहकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि कौन सी पार्टी क्या कर रही है। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है अगर कोई पार्टी अच्छा काम कर रही है या लोग अच्छा काम कर रहे हैं, तो वह आगे बढ़े उनकी यही कामना है।लेकिन वह राजनीति में इसलिए आना चाहते हैं, क्योंकि एक ऐसा मंच हो जिस पर प्रदेश की विकास की बात हो।

Related

UP 6416284336656726749

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item