जौनपुर। जनपद के शहरी व ग्रामीण विद्युत उपभोक्ता अपना बिजली का बिल अविलम्ब जमा कर दें। 5 सौ एवं 1 हजार रूपये के पुराने नोट लिये जायेंगे लेकिन यह सेवा 11 नवम्बर की रात्रि 9 बजे तक ही रहेंगे। इस आशय की जानकारी विद्युत वितरण खण्ड तृतीय के अधिशासी अभियन्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। शाहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय विद्युत विभाग के एसडीओ दीपक जायसवाल ने बताया कि 5 व 1 हजार रूपये के नोट देकर उपभोक्ता बिल का बिल जमा कर सकते हैं जो 11 नवम्बर तक ही होगी।