aajtaktimes

देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन, 500 और 1000 के नोटों पर बड़ा फैसला, अब बंद


नई दिल्ली: जाली नोट के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात को राष्ट्र के नाम संबोधन में बड़ी घोषणा करते हुए मध्यरात्रि से 500 और 1000 रुपये के नोट पर रोक लगा दी है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, 30 दिसंबर तक 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बैंकों और डाकघरों में जमा कराए जा सकते हैं।

जाली नोटों पर लगाम लगाने के लिए पीएम मोदी का बढ़ा कदम
-9 और 10 नवंबर तक कोई भी एटीएम नहीं करेगा काम।
-10 नवंबर से 30 दिसंबर 500 और 1000 के नोट अपने खाते में जमा करवाने होंगें।
-ऑनलाइन पेंमेंट पर कोई रोक नहीं।
-भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जरूरी।
- 500 से 1000 रुपये के नोट 80 से 90 फीसदी हो गए हैं।
- 500 और 1000 के नोट के अलावा सभी नोट पूर्व की तरह होंगे मान्य।
-10 नबंबर 2016 से लेकर 30 दिसंबर 2016 तक बैंक या डाकघर में जमा करवा सकते हैं।
-पेट्रोल पंप पर भी 11 नवंबर 2016 की रात 12 बजे तक पुराने 500 और 1000 रुपये नोट मान्य होंगे।
-अस्पतालों में 11 नवंबर 2016 की मध्यरात्रि तक अस्पताल, रेलवे, बस और हवाई टिकट काउंटर पर पुराने 500 और 1000 रुपये नोट मान्य होंगे।

Related

UP 2924799478676379085

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item