aajtaktimes

राजधानी के बाद उत्तर प्रदेश में पांव पसारने लगी सर्दी


लखनऊ: देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे धीरे पांव पसारने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। इस दौरान सूबे के फैजाबाद और इलाहाबाद मंडलों में रात के तापमान में गिरावट आई जबकि अन्य स्थानों में इसमें मामूली परिवर्तन हुआ। इस अवधि में नजीराबाद राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में सूबे में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है।

घने धुंध की चपेट में उत्तर प्रदेश
पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों में छाये घने धुंध के साथ वायु प्रदूषण सामान्य से तीन से चार प्रतिशत अधिक बढ गया है। धुंध के कारण लोग डरे सहमे तो हैं ही साथ में वे सरकारी रवैये से भी नाराज दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल तक धुंध बना रहेगा। राज्य मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता ने आज यहां कहा कि हवा में प्रदूषण का संचय और तापमान में कम हवा की गति और उच्च आद्रता होने के कारण धुंध का असर है।

उन्होंने बताया कि लगातार पुरवा हवाओं के दबाव के कारण आद्रता बढी है। प्रदूषकों के छोटे पानी की बूंदों के साथ मिलने से धुंध बना है। शुष्क मौसम भी प्रदूषण बढा रहा है। पूर्वी हवाओं के कारण ही तापमान में उतार चढाव बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि कम ²श्यता के कारण ही कल लखनऊ से बरेली जा रहे भोजीपुरा के बिलवा फ्लाईओवर पर दो ट्रक आपस में भिड गये थे।

Related

UP 4476526609640254168

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item