aajtaktimes

शीतलहर से निपटने के लिए 18. 81 करोड रूपए मंजूर


लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शीतलहर से निपटने के लिए 18 करोड़ 81 लाख रूपए मंजूर किए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि शीतलहर के कारण पैदा होने वाली समस्याआें को ध्यान में रखते हुए निराश्रित, असहाय एवं कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल खरीदने के लिए हर तहसील के लिए पांच लाख रूपए की व्यवस्था की गई है।

17 करोड़ 10 लाख रूपए आवंटित किए गए
प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रकार प्रदेश की 342 तहसीलों में कंबल वितरण के लिए 17 करोड़ 10 लाख रूपए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अलाव जलाने की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार हर तहसील को पचास पचास हजार रूपए दे रही है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Related

UP 4925283671092556809

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item