इस बार की कड़ाकेदार ठंड ना कर दें नए साल का मजा किरकिरा, पहले ही कर लें तैयारियां
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_70.html

मौसम विभाग की मानें तो इस बार ठंड समय पर है। विभाग का यह भी कहना है कि इस बार ठंड का स्पेल लंबा खिंच सकता है। साथ ही इस बार ठंड ज्यादा भी पड़ सकती है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं रविवार रात का न्यूनतम तापमान 11.2 दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
फिलहाल चंडीगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है इसके साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों के स्कूल टाईमिंग में भी बदलाव कर दिया गया है। मौसम के मिजाज से जल्द भारी सर्दी का अनुमान लगाया जा सकता है।
