जौनपुर । अंजुमन जाफरिया की कदीम तरही शब्बेदारी 5 नवम्बर को इमामबारगाह कल्लू मरहूम में आयोजित की गयी है । शब्बेदारी 7 बजे शब् में शुरू होगी । जिसमें विश्व विख्यात धर्म गुरुओं के साथ साथ अंजुमने बारगाहे इमाम में नज़राने अकीदत पेश करेगी । बेरुनी अंजुमनों में मुहाफ़िज़े अज़ा कदीम इलाहाबाद , यादगारे हुसैनी मुज़फ्फर नगर , आबिदिया बनारस , सज्जादिया नगपुर जलालपुर , शहीदिया मऊ , मासुमिया फैज़ाबाद , गुंचए नासिरुल अज़ा बड़ागांव के साथ साथ कई अंजुमने शिरकत करेगी । अंजुमन जाफरिया के अध्यक्ष नजमुल हसन नजमी ने तमाम मुहिब्बाने अहलेबैत से शब्बेदारी में शिरकत की अपील की है ।