जौनपुर। सहायक श्रम आयुक्त बीएन दुबे ने बताया कि 6 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे विकास खण्ड मछलीशहर में भवन सहित अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार साइकिल वितरण का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश सोनकर परती भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्पन्न किया जायेगा।