aajtaktimes

अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा ने मनायी लौहपुरूष की जयंती समारोह


जौनपुर। अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में मड़ियाहूं के चौक में स्थित सरदार पटेल चौक पर खण्ड-खण्ड भारत के निर्माणकर्ता, भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141वीं जयंती मनायी गयी। आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री, कार्यवाहक प्रधानमंत्री व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री पटेल की जयंती अवसर के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेष कटियार रहे जिन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति एवं चबुतरे के नवीनीकरण षिलापट्ट का अनावरण किया। इसके बाद कूर्मी कुल का ध्वजारोहण एवं कुल गीत के साथ स्वागत गीत तिलकधारी पटेल ने अपने साथियों के साथ पेष किया जिसके बाद अतिथियों का स्वागत संरक्षक शोभनाथ सिंह पटेल ने किया। इस दौरान श्री कटियार ने कहा कि सरदार पटेल का जन्मदिन मनाना तभी सार्थक होगा जब भारतवर्ष के सभी नागरिकों को श्री पटेल के कार्यांे को साहित्य अथवा प्रचार-प्रसार के माध्यम से उनके पास न पहुंचा दें। इसी क्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदामा प्रसाद ने कहा कि सरदार पटेल की तरह सभी भारतवासियों को राष्ट्र भक्त होना चाहिये। प्रदेष उपाध्यक्ष परमेष्वर दयाल ने कहा कि पटेल जी को राष्ट्र प्रेम के अलावा किसी भी प्रकार की कोई लोभ नहीं था। इसके अलावा सभा को ललिता कटियार, सदानन्द, ब्रह्मदेव उपाध्याय, विजय मौर्य, तेरस मौर्य, सुनील पटेल, डा. रामसूरत, सुषील पटेल, रामचन्दर, रामलखन, छोटे लाल पटेल, एसपी सिंह, हुबराज सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान 15 षिक्षकों को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शरद पटेल ने किया तो लोगों के प्रति आभार जिलाध्यक्ष रामचन्द्र पटेल ने किया। इस अवसर पर देवानन्द पटेल, अभिषेक पटेल, दीपक पटेल, अरविन्द पटेल, अमरजीत, चन्द्रेष, राजकुमार, अजय, सालिक राम, लालजी पटेल, शेष नारायण, भैया राम, रामलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Related

UP 1209884467733671486

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item