सर्वसमाज सामूहिक विवाह में 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/7_9.html
जौनपुर। मछलीशहर कस्बे के फौजदार इण्टर कालेज में सर्वसमाज सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ जहां 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सभी जोड़ों को जहां बसपा नेत्री सुशीला सरोज ने गोदरेज की आलमारी उपहार स्वरूप देकर आशीर्वाद दिया, वहीं नगरवासियों ने कीमती उपहार दिया। दहेज रहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मखदूम शाह जौनपुर की कीर्ति मोदनवाल व केराकत के सोनू मोदनवाल, आजमगढ़ की पूजा व फूल खां मछलीशहर के सन्तोष मोदनवाल, सुजानगंज की वैष्णवी व बालवरगंज के सन्दीप मोदनवाल, आजमगढ़ की बबली व दिघेड़ा मऊ के नवीन सिंह, कबीरुद्दीन जौनपुर की सुमन व आजमगढ़ के मुनीस, मुजार बडे़री की गुड़िया व मछलीशहर के शिवा, भदोही की श्वेता व मुंगराबादशाहपुर के राधेश्याम मोदनवाल परिणय सूत्र में बंधे। इसके पहले बारात गाजे-बाजे के साथ चुंगी चौराहे से निकलकर नगर भ्रमण करते हुये कालेज पहुची। यहां सर्वप्रथम वर-बधू का जयमाल हुआ जिसके बाद मन्त्रोच्चार के साथ गायत्री पीठ से आये पण्डितों द्वारा विवाह व हवन कराया गया। तदुपरांत आशीर्वाद समारोह में आयोजक चौधरी शंकर लाल मोदनवाल, अध्यक्ष राकेश जायसवाल, महामंत्री सन्तोष जायसवाल, कोषाध्यक्ष सन्तोष भोज्यवाल ने कीमती उपहार व आशीर्वाद दिया। इस आयोजन में राजकुमार पटवा, जगदीश गुप्ता, हरिओम उमर वैश्य, ओम प्रकाश मोदनवाल, सुरेन्द्र जायसवाल के अलावा वर-वधू पक्ष, नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

