करंजा खुर्द गांव में निकला अमारी का जुलुस , जुटे अज़ादार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_73.html
मजलिस के बाद डॉ कमर अब्बास ने तकरीर की जिसमें अलम ज़ुलजनाह अमारियां और गहवाराए अली असगर अ0स0 बरामद हुआ जिसमें अंजुमन अज़ादरिया कदीम बारादूअरिया,अंजुमने मकसदे हुसैनी सदुरुद्दीनपुर रन्नो,अंजुमन अज़ाये हुसैन दख्खिनपट्टी बबरखा,और बाहर से आई हुई अंजुमने गुलज़ारे पंजतन अईलाही चंदौली ने नौहाखानी और सीना ज़नी की । तनवीर हैदरी सिपाह ,जनाब तनवीर साहब जौनपुरी जनाब रज़ा हुसैन साहब सम्मनदपुर आज़मगढ़ और नजफ़ साहब बाबरखवि ने नौहा पेश किया और आखिर में जनाब मौलाना ताबिश ने तकरीर की जिसमे गहवारए अली असगर अ0स0 से अलम ए मुबारक का इत्तेसाल कराया गया। जुलूस में फैसल हसन तबरेज़,बाबू भाई ज़फर भाई बेलाल , हसनैन कमर दीपू आज़म ज़ैदी एजाज़ हैदर जौहर , सुल्तान हैदर और मोमनीन मौजूद रहे।


