aajtaktimes

अभाविप ने जिला प्रशासन को सौंपा 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन


जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद के आह्वान पर जनपद इकाई ने सोमवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्टेªट को सौंपा। इस मौके पर बताया गया कि परिषद द्वारा आगामी 23 नवम्बर को छात्र हुंकार रैली का आयोजन सुनिश्चित है जिसको सफल बनाने हेतु प्रदेश के समस्त जिलों के कार्यकर्ता लग गये हैं। इसी निमित्त रैली संयोजक विकास ओझा व सह संयोजक अवकाश सिंह के नेतृत्व में सम्बन्धित मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्टेªट को सौंपा गया। इस अवसर पर जिला सह संयोजक आलोक रंजन, सदर तहसील संयोजक ऋषिकेश श्रीवास्तव, निखिल पाण्डेय, विशाल सिंह, शिवांग दूबे, आलोक गोस्वामी, सूरज, अंशु सिंह, शिवम सिंह, सत्यम सिंह, सौरभ सिंह, गौरव मोटीवेट सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

UP 7005304319806966594

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item