aajtaktimes

अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की हुई समीक्षा बैठक


जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा के जिला इकाई की समीक्षा बैठक हुई जहां जिलाध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली ने सर्वप्रथम आए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। तत्पश्चात् कहा कि अपना कार्य ईमानदारी से संगठन को आगे बढ़ाने के लिये करें। यह कोई राजनैतिक संगठन नहीं है। यह हमारे स्वाजातीय बन्धुआंे का संगठन है। इसको हमें स्वयं आगे बढ़ाना होगा। इसी क्रम में जिला संयोजक पप्पू श्रीमाली ने कहा कि संगठन ने हमको जो जिम्मेदारियां दी है, उसे हमें पूरे तन-मन से करना होगा तभी हमारा संगठन आगे बढ़ पायेगा। इस अवसर पर जय नारायण श्रीमाली, बब्लू श्रीमाली, संतोष श्रीमाली, राज श्रीमाली, परमेष श्रीमाली, कल्लू श्रीमाली, विजय श्रीमाली, प्रेम प्रकाष श्रीमाली, शनि श्रीमाली के अलावा तमाम स्वजातीय लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली ने किया।

Related

UP 1775355142635703198

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item