aajtaktimes

भारत को जानो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


जौनपुर। भारत विकास परिषद द्वारा ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संस्थाध्यक्ष विक्रम गुप्त के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर वर्ग के 453 बच्चों ने प्रतिभाग किया जो बीआरपी इण्टर कालेज, राधिका विद्या मन्दिर हुसेनाबाद व नगर पालिका बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूहट्टा में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर प्रकल्प प्रमुख शरद पटेल ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष भारत देश के सभी जनपदों में पहले जनपदस्तरीय होती है। इसके एक टीम जूनियर वर्ग व एक टीम सीनियर वर्ग का चयन होता है जिसके बाद प्रान्त में परीक्षा होती है। प्रान्त मंे जो टीम प्रथम आती है, वह फिर राष्ट्रीय परीक्षा में प्रतिभाग करती है। इसी के तहत आज यह परीक्षा करायी गयी जिसमें सिर्फ भारत की उपलब्धियों से जुड़ी प्रश्नोत्तरी ही आती है। इस अवसर पर अवधेश गिरि, लोकेश गुप्ता, भृगुनाथ पाठक, महेन्द्र प्रताप चौधरी, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, अमित निगम, जितेन्द्र गुप्ता, अरविन्द सिंह, रिषि श्रीवास्तव, सत्येन्द्र अग्रहरि, अतुल सिंह, गोविन्द मोदनवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

UP 4328510517580189195

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item