aajtaktimes

लक्ष्मी, सरस्वती व गणेश प्रतिमाएं आदि गोमती में विसर्जित


जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के नेतृत्व में जनपद की विभिन्न पूजन समितियों द्वारा पण्डालों में स्थापित मां लक्ष्मी, मां सरस्वती एवं श्री गणेश की प्रतिमाएं मंगलवार की रात आदि गंगा गोमती के किनारे बनाये गये शक्ति कुण्ड में विसर्जित की गयीं जहां जयघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। इसके पहले सभी प्रतिमाएं अहियापुर मोड़ पर पहुंचीं जहां नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना व युवा भाजपा नेता/समाजसेवी विजय सिंह विद्यार्थी ने सबसे आगे की प्रतिमा के समक्ष पूजा-पाठ के उपरांत हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया गया। यहां से निकली शोभायात्रा सुतहट्टी बाजार, सब्जी मण्डी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज, कजगांव पड़ाव होते हुये नखास पहुंची। शोभायात्रा में प्रतिमाओं के अलावा प्रेरणास्रोत झांकियां रहीं जो लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष पर मौजूद निर्णायक मण्डल के सदस्य हरिद्वारी विश्वकर्मा एडवोकेट, विशाल गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, आनन्द अग्रहरि व नवीन सिंह बसगोती प्रतिमाओं व झांकियों का अवलोकन कर रहे थे।  इस दौरान संरक्षक डा. राम नारायण सिंह, विजय सिंह, संयोजक जगदीश मौर्य गप्पू, दीपक चिटकारिया ने मां लक्ष्मी, सरस्वती व श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा को आगे बढ़ाने का कार्य संरक्षक रामजी जायसवाल, अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू, महासचिव लाल बहादुर यादव सहित अन्य पदाधिकारी कर रहे थे। वहीं विसर्जन घाट पर प्रभारी शिवचरन निषाद, बलराम निषाद, रोहित निषाद, शुभम निषाद अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। कोतवाली चौराहे से मेले के संचालन की जिम्मेदारी संस्थापक सुशील वर्मा एडवोकेट के जिम्मे थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय, केके जायसवाल, महफूज अली सिद्दीकी, रविन्द्र निषाद, संजीव यादव, जयकृष्ण साहू जैकी, संतोष अग्रहरि, राकेश मौर्य एडवोकेट, बृजेश यादव, राम आशीष विश्वकर्मा, संजय अस्थाना, मनीष साहू, धीरज जायसवाल, आशीष चौरसिया, राजेश अग्रहरि, ज्ञान प्रकाश आर्य, राहुल सिंह, लक्ष्मीकांत प्रजापति, रितेश विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, अजय पाण्डेय, राजेश अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, दीपक जायसवाल, सुनील मौर्य, संदीप चौरसिया के अलावा अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। अन्त में अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद व महासचिव लाल बहादुर यादव नैपाली ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार जताया।


Related

UP 304252433447445341

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item