इंगलैंड टीम पहुंची भारत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_14.html

इंग्लिश टीम का बंगलादेश दौरे पर प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा था और भारत के खिलाफ सीरीज से पहले भी उसका कोई अभ्यास मैच नहीं होगा। मेहमान टीम का 5 नवंबर को एकमात्र ट्रेनिंग सत्र क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में आयोजित होगा। इसके बाद वह राजकोट पहले टेस्ट के लिये रवाना होगी। वहीं भारतीय टीम 5 नवंबर को राजकोट में एकत्रित होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने इस सीरीज के पहले दो मैचों के लिये विराट कोहली की कप्तानी में भारत की 15 सदस्यीय टीम की बुधवार को घोषणा की थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली भारतीय टैस्ट टीम में जहां कई बदलाव हैं वहीं इंगलैंड क्रिकेट बोर्ड(ईसीबी) ने भारत दौरे पर 5 टेस्टों की सीरीज के लिए बंगलादेश दौरे पर गई अपनी 16 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इस टीम में जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया है। 34 वर्षीय एंडरसन इंगलैंड के लिए 119 टेस्ट मैचों में 463 विकेट चटका चुके हैं लेकिन वह कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और फिलहाल उनके खेलने को लेकर अनिश्चितता है। बंगलादेश दौरे में इंगलैंड ने पहला टेस्ट 22 रन के करीबी अंतर से जीता था लेकिन दूसरे टैस्ट में मेजबान टीम ने 108 रन से जीत अपने नाम कर सीरीज 1-1 से ड्रा कराई थी। बंगलादेश के खिलाफ यह इंगलैंड की टैस्ट इतिहास में यह पहली हार है।
