इस टैस्ट सीरीज में सचिन से आगे निकल सकते हैं विराट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/11/blog-post_71.html

टैस्ट मैचों के बात करें तो सचिन तेंदुलकर के 51 टैस्ट शतकों की तुलना में विराट काफी पीछे हैं, लेकिन कोहली के पास सचिन से आगे निकलने का शानदार मौका है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कोहली उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं। कप्तान कोहली ने टैस्ट में 6 शतक जमाए हैं, वहीं सचिन के नाम 7 कप्तान के रूप में शतक दर्ज हैं, अगर इंगलैंड सीरीज में विराट 1 शतक लगा लेेते है तो वह इस रिकार्ड में सचिन की बराबरी रहे है।
बता दें कि सचिन से ज्यादा शतक मोहम्मद अजहरूद्दीन (9 शतक) और सुनील गावस्कर (11 शतक) का नाम आता है।
9 नवंबर से शुरू होने वाली टैस्ट सीरीज
इंगलैंड के खिलाफ 9 नवंबर से शुरू होने वाली टैस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। चोटिल होने के कारण रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार,केएल राहुल, शिखर धवन को टीम में जगह नहीं मिली और गौतम गंभीर की टीम में जगह बरकरार है और ईशांत शर्मा की टीम में वापसी हुई है।
